भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन

33 वर्षों से मुरादाबाद की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले पूर्व सांसद के लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन हो गया। मुरादाबाद में शुक्रवार को ही मतदान हुआ था। उन्होंने गांव में वोट भी डाला था। 3 मार्च को दाढ का ऑपरेशन करने के बाद से वह बीमार चल रहे थे। उन्हें शनिवार सुबह जांच के लिए एम्स ( दिल्ली ) ले गए। वही शाम को हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। वही चौथी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:00 बजे उनके गांव रतूपुरा में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया हैं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.